फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी कर ढाई लाख हड़पे, गर्भवती होने पर घर से निकाला

Thu, 13 Jul 2017 09:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
गर्भवती महिला
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में ब्यूटी पार्लर चलाकर गुजारा करने वाली महिला से शादी कर उसके पैसे हड़पने और गर्भवती होने पर घर से मारपीट कर निकालने का मामला सामने आया है। जेवर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तार करने की बात कही है। 
विज्ञापन


जम्मू एंड कश्मीर के कठुआ निवासी युवती पति से तलाक होने के बाद ग्रेटर नोएडा में ब्यूटी पार्लर की दुकान चला गुजारा कर रही थी। छह माह पहले जेवर के चैरोली गांव निवासी अशोक पुत्र हरपाल से पड़ोस उसकी जान-पहचान हुई। आरोप है कि अशोक के परिजनों ने शादीशुदा होने के बाद भी धोखे से उसकी शादी अशोक से करा दी। जिसके बाद अशोक के परिजनों ने पीड़िता की मेहनत की कमाई के ढाई लाख रुपये भी लेकर खर्च कर लिए। 

पीड़िता से पैसे खत्म होने के बाद परिजनो ने 22 मई को अचानक अशोक को गायब कर दिया। उस समय वह गर्भवती थी। जिसके बाद पीड़िता अशोक की तलाश करती रही।
 
इसी 4 मई को चौरोली गांव में पीड़िता को अशोक की दादी के खत्म होने की सूचना मिली, जिसके बाद 5 मई को पीड़िता अशोक के घर पहुंची। आरोप है कि घर पहुंचने पर सास संतोष, ससुर हरपाल, जेठ ज्ञानेंद्र व जेठानी मनोज ने पीड़िता को घर में बंद कर बुरी तरह से मारपीट की और अशोक को भूल जाने की बात कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। 
विज्ञापन


बुधवार को पीड़िता ने जेवर कोतवाली पहुंच आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी है। कोतवाली प्रभारी राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें