फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से पहले थी दोस्ती, घर में घुसकर किया रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी दिल्ली में महिला अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। हाईकोर्ट के तमाम निर्देशों और दिल्ली पुलिस की सख्ती के दावों के बावजूद दिल्ली में रेप और हत्या की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं।
विज्ञापन


दिल्ली के नबी करीम इलाके में 30 वर्षीय महिला ने अपने परिचित पर रेप करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मंगलवार को इसकी शिकायत सुल्तानपुरी थाने में की। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर इसकी जानकारी नबी करीम पुलिस को दी गई। मामला दर्ज कर नबी करीम पुलिस सुल्तानपुरी निवासी आरोपी संजू (30) को तलाश रही है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता पति और दो बच्चों के साथ नबी करीम इलाके में रहती है। मंगलवार शाम पीड़िता सुल्तानपुरी स्थित अपने मायके पहुंची।

उसने अपनी मां को बताया कि दोपहर में संजू उसके घर आया था और उससे दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां उसे लेकर सुल्तानपुरी थाने पहुंची। जांच में पता चला है कि शादी से पहले महिला की संजू से दोस्ती थी।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

हत्या करके गुपचुप दफनाया महिला का शव

वहीं, दिल्ली के जैतपुर में महिला की हत्या करके शव दफनाने का मामला सामने आया है। मामले का खुलासा तब हुआ जब दफनाई गई जगह पर महिला के पैर जमीन से बाहर निकल आए और उसे कुत्ते नोच रहे थे।

पुलिस ने शव को जमीन से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस के अनुसार, बुधवार सुबह कंट्रोल रूम को घटना की सूचना मिली थी।

मौके पर शव निकालने पर शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। मृतक महिला की उम्र करीब 30 वर्ष है। आसपास के थानों में पहचान के लिए सूचना दी गई है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। स्‍थानीय पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें