फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2000 रुपये वापस न देने पर कर दी दोस्त की हत्या

Tue, 28 Mar 2017 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : social media
विज्ञापन
निहाल विहार इलाके में एक मछली विक्रेता की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक के दोस्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने खुलासा किया कि उधार लिए दो हजार रुपये नहीं चुकाने पर उसने दोस्त की गला घोंटकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


पुलिस ने उसकी निशानदेही पर नाले से मछली विक्रेता की बाइक बरामद कर ली है, जिसे वारदात के बाद आरोपी ने नाले में फेंक दिया था। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 16 मार्च को निलोठी गांव स्थित नाले से एक व्यक्ति का शव मिला।

मृतक की पहचान बापरौला निवासी सुनील महतो के रूप में हुई। परिवार वालों ने 12 मार्च को रणहौला थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। जांच में पता चला कि सुनील मछली विक्रेता था।
विज्ञापन


उसकी पत्नी और एक बेटी छपरा बिहार में रहती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सुनील की गला घोंटकर हत्या करने की बात सामने आई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच में पता चला कि सुनील और कुछ अन्य मछली विक्रेता एक फैक्ट्री के बाहर मछली बेचते थे और रात में सारा सामान फैक्ट्री में रख देते थे।

पुलिस ने अन्य मछली विक्रेताओं और फैक्ट्री के मजदूरों से पूछताछ की, तो पता चला कि घटना के बाद से फैक्ट्री का एक मजदूर मनोज गायब है। मनोज नवादा बिहार का रहने वाला है। पुलिस ने एक टीम नवादा स्थित उसके घर भेजी।

पुलिस टीम ने बैंक अधिकारी बनकर मनोज के परिवार और गांव वालों से सारी जानकारी हासिल की। पुलिस को पता चला कि मनोज गांव आया था, लेकिन वापस दिल्ली चला गया। 26 मार्च को पुलिस ने निलोठी से मनोज को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना अपराध कबूल कर लिया।

मनोज ने बताया कि वारदात वाली रात दोनों ने फैक्ट्री में शराब पी थी। अत्यधिक शराब पीने की वजह से सुनील बाइक नहीं चला पा रहा था। सुनील और मनोज पैदल ही वहां से घर के लिए निकले। रास्ते में उधार लिए रुपये वापस नहीं देने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।

इसी दौरान मनोज ने सुनील की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव नाले में फेंक दिया। मनोज ने हत्या को हादसा दिखाने के लिए फैक्ट्री के पास से सुनील की बाइक लाकर नाले में फेंक दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें