फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने गांजे के तस्कर को दबोचा 

Tue, 28 Mar 2017 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने 60 किलोग्राम गांजे के साथ एक बदमाश को दबोचा है। पकड़े गए आरोपी पहचान विक्रम उर्फ विक्की (37) के रूप में हुई है। पुलिस की मानें तो विक्रम कुख्यात बदमाश और बीसी बलकेश उर्फ बल्लू का कार चालक है।
विज्ञापन


वह होंडा सिटी कार से दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर गांजा पहुंचाता था। जिसके बदले बल्लू हर ट्रिप के विक्रम को पांच हजार रुपये देता था। पुलिस को फिलहाल अभी बल्लू व उसके साथी, हरि प्रसाद कटारिया, हनी और थापा समेत अन्य लोगों की तलाश है। पुलिस विक्रम से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि 21 मार्च को उनकी टीम को सूचना मिली थी कि बल्लू नामक मादक पदार्थ तस्कर कार चालक भारी मात्रा में गांजा लेकर उत्तम नगर मेट्रो पिलर नंबर-685 के पास आने वाला है।
विज्ञापन


सूचना के बाद एसीपी जसबीर सिंह, इंस्पेक्टर पीसी खंडूरी समेत अन्यों की टीम ने आरोपी को तडक़े 3.00 बजे होंडा सिटी कार में दबोच लिया। छानबीन के दौरान पुलिस को कार से 20 किलो के तीन बैग बरामद हुए।

इनमें गांजा बरामद हुआ। आरोपी ने बताया कि वह बल्लू के कहने पर गांजा उत्तम नगर लेकर आया था। आरोपी ने बताया कि बल्लू व उसका पार्टनर हरि प्रकाश कटारिया पहले शराब तस्करी करते थे।

शराब की सप्लाई के बदले हर ट्रिप के पहले उसे तीन हजार रुपये मिलते थे। बाद में बल्लू व हरि प्रसाद ने हनी व थापा समेत अन्य लोगों के साथ मिलकर गांजे का धंधा शुरू कर दिया। आरोपी दक्षिण भारतीय राज्यों से गांजा मंगाकर दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई करते थे। पुलिस बल्लू, हरि प्रसाद, हनी व थापा समेत अन्यों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें