फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के पूर्व एसआई के साथ ठगी, तीन महीने बाद हुआ मामला दर्ज

Mon, 19 Jun 2017 09:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
loot
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस वारदात के बाद मामला दर्ज करने में कितनी कोताही बरतती है उसका नमूना भजनपुरा इलाके में देखने को मिला। यहां पुलिस की लेट-लतीफी का शिकार कोई और नहीं बल्कि उनका पूर्व एसआई है। बदमाशों ने दिल्ली पुलिस के रिटायर एसआई का एटीएम कार्ड बदलकर उनके खाते से 2.04 लाख रुपये उड़ा लिये। 
विज्ञापन


पीड़ित बैंक में जब अपनी पासबुक अपडेट कराने गए तो उन्हें ठगी का पता चला। सात मार्च को मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। लंबी जांच की बात कर पुलिस अधिकरियों ने सवा तीन माह बाद शनिवार को मामला दर्ज किया है। अब पुलिस अधिकारी छानबीन की बात कर रही है।      

पुलिस के मुताबिक पीड़ित दिल्ली पुलिस पूर्व एसआई फय्याज अली खान परिवार के साथ गली नंबर-27, एफ-ब्लॉक, मुस्तफाबाद में रहते हैं। इनके पंजाब नेशनल बैंक में बचत खाता है। फय्याज के मुताबिक गत चार मार्च 2017 को यह यमुना विहार स्थित पंजाब नेशनल बैंक के पास एटीएम से रुपये निकालने गए थे। दो हजार रुपये निकालने के बाद फय्याज ने दुबारा रुपये निकालने का प्रयास किया लेकिन रुपये नहीं निकले। 
विज्ञापन


एटीएम बूथ में खड़े एक लड़के ने मदद करने की बात फय्याज से एटीएम कार्ड लेकर मशीन में डाला, फय्याज ने लड़के के सामने ही छुपाकर पिन नंबर डाला, लेकिन उसके बाद भी रुपये नहीं मिले। युवक ने फय्याज को एटीएम कार्ड वापस कर दिया। इधर फय्याज अपने घर वापस आ गए।      

इस बीच सात मार्च को वह बैंक की अपनी शाखा पहुंचे। जैसे ही उन्होंने पासबुक की एंट्री कराई उनके होश उड़ गए। किसी ने उनके खाते से 2.04 लाख उनके खाते से निकाल लिये गए थे। कुछ रुपये की खरीदारी भी की गई थी। फय्याज ने अपना एटीएम कार्ड चेक किया तो वह बदला हुआ था। फय्याज का सारा माजरा समझ आ गया। मदद करने वाले युवक ने उनका एटीएम कार्ड करकर वारदात को अंजाम दिया। इधर पीड़ित ने उसी दिन पुलिस को सूचना दे दी।

 अपने पूर्व अधिकारी का मामला होने के बाद भी पुलिस अधिकारियों ने मामला दर्ज करने में कोई रूचि नहीं दिखाई। काफी लंबे समय सवा तीन माह बाद धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की गई। अब पुलिस एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरों व अन्य की मदद से बदमाश की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें