फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रोडोलाइव से खुलेगा नगर निगम की जमीन का फ्राड

Mon, 19 May 2014 12:58 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम की करोड़ों की जमीन की हकीकत अब अत्याधुनिक फ्रोडो सर्वे से सामने आएगी। डूडाहेडा में नगर निगम की करोड़ों रुपये कीमत की (करीब 10 बीघा) जमीन पर एक पार्षद अपना हक जता रहा है। राजस्व विभाग ने भी अपनी पैमाइश में इसको पार्षद की बताया है।
विज्ञापन


यह है मामला
डूडाहेडा में नगर निगम की करीब दस बीघा जमीन है। पहले यह निगम के कब्जे में थी। पिछले दिनों इस पर अवैध कब्जा हो गया था, उसको भी निगम ने हटवाया था। वर्तमान में यह बेसकीमती जमीन करोड़ों की है।

ऐसे हुआ विवाद
पिछले दिनों नगर निगम के एक पार्षद ने इस जमीन को अपनी बतानी शुरू कर दी। उसने इसको कब्जाने का प्रयास भी किया। मामला बढ़ने पर इसकी पैमाइश राजस्व विभाग से कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैमाईश में यह जमीन पार्षद की मां की बताई गई। नगर निगम के आपत्ति करने पर दोबारा पैमाइश हुई, इसमें भी जमीन पार्षद की मां की बताई गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें