फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों की ठगी कर चुका ट्रवेल एजेंट गिरफ्तार

Thu, 24 Jul 2014 11:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
विदेशों में सस्ते टूर पैकेज व एयर टिकट दिलाने के नाम पर एक करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने वाले शातिर बदमाश को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने दबोचा है। आरोपी की पहचान गौरव सक्सेना (35) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


आरोपी ने दिल्ली के पॉश इलाके साउथ एक्सटेंशन में ट्रैवल एजेंसी खोली हुई थी। यहां से वह लोगों को चूना लगाता था। पुलिस की मानें तो आरोपी के खिलाफ दिल्ली और पंजाब में चेक बाउंसिंग के कई मामले दर्ज हैं।

गौरव डीयू से ग्रेजुएट होने के अलावा इंदौर से एमबीए है। इसके खिलाफ दिल्ली में चीटिंग के भी कई मामले दर्ज हैं। आरोपी अपनी सुरक्षा के लिए निजी गनमैन भी रखता था।
विज्ञापन


अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अशोक चांद ने बताया कि उनकी टीम को सोमवार सूचना मिली थी कि कुख्यात व आम लोगों के साथ करोड़ों रुपये की ठगी करने वाला शख्स लाजपत नगर इलाके में आने वाला है।

सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान गौरव ने बताया कि उसने 2012 में अमरिता टूर प्राइवेट लिमिटेड के नाम से ट्रैवल एजेंसी खोली थी। वह सस्ते में विदेश के टूर व एयर टिकट देने का झांसा देता था।

लोग सस्ते के चक्कर में जल्दी ही उसके झांसे में आ जाते थे। एक बार पैसा फंसाने के बाद जब लोग अपने रुपये मांगते थे तो गौरव लोगों का अगली तारीखों के चेक दे देता था। लेकिन समय आने पर चेक बाउंस हो जाते थे। गौरव ने दिल्ली और पंजाब के सैकड़ों लोगों को इसी तरह चूना लगाया। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें