फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रकम दोगुनी करने का झांसा देकर तांत्रिक ने 5.20 लाख रुपये ठगे

Wed, 24 May 2017 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
TANTRIK
विज्ञापन
संत नगर में रहने वाले तांत्रिक हकीम आमिल खान ने 81 दिन में रकम दुगनी करने का झांसा दे स्किन कैंसर से जूझ रहे दीपक कौशल निवासी एसजीएम नगर से 5.20 लाख रुपये ऐंठ लिए और तीन साल तक टरकाता रहा। ठगी की शिकायत करने पहुंचे पीड़ित को पुलिस ने सांत्वना देकर लौटा दिया। न्याय पाने के लिए पीड़ित को अदालत का दरवाजा खटखटाना पड़ा। न्यायालय के आदेश पर सेंट्रल थाने में केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।  
विज्ञापन


दीपक कौशल के मुताबिक वह काफी समय से स्किन कैंसर से पीड़ित हैं। 2014 में किसी ने तांत्रिक हकीम आमिल खान के बारे में बताया था कि वह किसी भी तरह के असाध्य रोग और नामुममिन कार्य 14 दिन में कर देते हैं। वह अपने इलाज के इरादे से तांत्रिक से मिले थे। 

बातचीत के दौरान आमिल खान ने बताया कि उसके पास रकम दोगुनी करने की शक्ति है। यदि वह चाहे तो उसकी रकम को 81 दिन में दुगनी कर सकता है। तांत्रिक के झांसे में आकर उन्होंने 10 अप्रैल 2014 से 26 मई 2017 के बीच तीन बार में 5.20 लाख रुपये दिए, तांत्रिक ने इसकी रसीद भी उन्हें दी। 
विज्ञापन


81 दिन बीतने के बाद उन्होंने दोगुने रुपये मांगे तो तांत्रिक ने कहा कि अभी शक्ति नहीं आई है, शक्ति आते ही रकम दोगुनी कर दी जाएगी। तीन साल से तांत्रिक उन्हें यही कहते हुए दौड़ा रहा है कि जब शक्ति आ जाएगी धन दोगुना कर दिया जाएगा। एसएचओ सेंट्रल थाना इंस्पेक्टर राजदीप मोर ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें