फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल की बच्ची की अपहरण के बाद हत्या, नाले में मिली लाश, 4 हिरासत में

Sun, 23 Apr 2017 08:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नोएडा के सेक्टर-20 थाना क्षेत्र में अपहरण करने के बाद चार साल की बच्ची की हत्या कर दी गई। शनिवार को नोएडा पुलिस ने दिल्ली सीमा पर वसुंधरा एन्क्लेव के पास नाले से बोरी में बंद शव बरामद किया। 
विज्ञापन


शुक्रवार को पीड़ित परिवार के घर के दरवाजे पर पर्ची डालकर एक लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। पुलिस ने शक के आधार पर पड़ोस में रहने वाले तीन युवकों को हिरासत में लिया है। पूछताछ के बाद पुलिस केस में खुलासे कर सकती है।

मूल रूप से सीतामढ़ी (बिहार) निवासी देवानंद शाह ऑटो चलाता है और परिवार के साथ हरौला गांव धीरज मास्टर के मकान में किराये पर रहता है। 19 अप्रैल की दोपहर उसकी बेटी गुड़िया (4) घर के पास खेलते हुए लापता हो गई थी।  
विज्ञापन


अगले दिन देवानंद ने थाना सेक्टर-20 में बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शुक्रवार को देवानंद के घर केदरवाजे के पास एक पर्ची मिली। पर्ची में बेटी की सकुशल रिहाई के लिए एक लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। 

शनिवार को नोएडा पुलिस को दिल्ली सीमा पर वसुंधरा एन्क्लेव के पास नाले में शव पड़े होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस देवानंद को लेकर दिल्ली पहुंची। देवानंद ने नाले से बरामद शव की शिनाख्त अपनी बेटी गुड़िया के रूप में की। 

एएसपी गौरव ग्रोवर ने बताया कि संदेह के आधार पर देवानंद के पड़ोस में रहने वाले अजीत (25), केदार (23) और विपिन (21) को हिरासत में लिया गया है। 

अजीत मूल रूप से देवरिया, विपिन हापुड़ और केदार सीतामढ़ी का रहने वाला है। तीनों युवक नोएडा में प्राइवेट नौकरी करते हैं। आशंका जताई गई है कि तीनों ने बच्ची का अपहरण कर उसकी हत्या कर शव नाले में फेंक दिया। तीनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें