फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट का सामान बरामद, चार बदमाश गिरफ्तार

Thu, 09 Feb 2017 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन पहले कठहेरा रोड पर निर्माणाधीन पानी की टंकी के चौकीदार को तमंचा दिखाकर लोहे के सामान लूट के मामले में पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से मिनी ट्रैक्टर समेत लूटा गया सामान, तमंचा और दो चाकू बरामद किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि नगर के कठहेरा रोड पर पानी की टंकी और चारदीवारी का निर्माण कानपुर निवासी सुरेंद्र प्रकाश अग्रवाल करा रहा है, जहां सौरभ गिरी चौकीदारी करता है। पांच फरवरी को रात में मिनी ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर बदमाश नवीन कुमार पुत्र सत्यवीर, प्रमोद पुत्र रामनिवास निवासी कठहेरा, शहनवाज पुत्र बाबू, इंदरीश पुत्र भूरे निवासी मेवातियान दादरी निर्माण स्थल पर पहुंचे।

आरोप है कि इन सभी ने तमंचे के बल पर चौकीदार को कब्जे में लेकर दस कुंतल लोहे का सरिया व लोहे की प्लेट लूट कर फरार हो गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर चारों बदमाशों को मंगलवार रात में गांव रूपवास बाइपास के गोलचक्कर से गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से तमंचा दो चाकू और उनकी निशान देही पर लूटा गया माल बरामद कर लिया गया है। इस गैंग का सरगना नवीन कुमार है। नवीन पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें