फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: कापसहेड़ा में गोली मारकर पूर्व बैंककर्मी की हत्या

Sat, 06 Apr 2019 05:22 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

कापसहेड़ा इलाके में गुरुवार रात कुछ हथियारबंद बदमाशों ने एक पूर्व बैंककर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी। उसके पास से पर्स व मोबाइल फोन मिला है। पुलिस ने लूटपाट से इंकार किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आपसी रंजिश के तहत मामले की जांच की जा रही है। मृतक की शिनाख्त नरेश (53) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार नरेश परिवार के साथ बिजवासन एच ब्लॉक में रहता था। वह सरकारी बैंक में कार्यरत था। नौकरी से वीआरएस ले लिया था। वह गुरुवार रात  इलाके के दुर्गा मंदिर से घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान हमलावरों ने उसे घेर लिया और उसपर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी।

वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आस पास के लोग पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घायल नरेश को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि परिवार वालों से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फोन नहीं उठाने पर दो भाईयों पर चाकू से हमला

गाजीपुर इलाके में फोन नहीं उठाने पर एक युवक ने अपने दोस्त को चाकू मारकर घायल कर दिया। शोर सुनकर वहां पहुंचे पीड़ित के भाई पर भी आरोपी ने हमला कर दिया और वहां से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों पीड़ित भाईयों को अस्पताल में भर्ती कराकर इस बाबत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है। 

पुलिस के अनुसार विपिन  गाजीपुर में रहता है। गुरुवार को विपिन  ने अपने दोस्त रोमिल को फोन किया। बार बार फोन करने के बावजूद रोमिल  ने विपिन का फोन नहीं उठाया। इससे गुस्से में आकर विपिन रोमिल के घर पहुंचा और बातचीत करने के बहाने उसे गली में लेकर आया।

जहां दोनों के बीच फोन नहीं उठाने की बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसी दौरान विपिन  ने रोमिल पर चाकू से हमला कर दिया। अपने भाई को चाकू मारता देख दीपाशुं भी बीच बचाव करने पहुंचा। आरोपी ने उसे भी चाकू मारकर घायल कर दिया। पुलिस फरार विपिन की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें