फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फॉरन एक्सचेंज कंपनी का कर्मचारी 45 लाख रुपए लेकर फरार, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 04 Mar 2019 03:14 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
प्रशांत विहार इलाके में फॉरेन एक्सचेंज कंपनी का कर्मचारी कंपनी का करीब लगभग 45 लाख रुपये लेकर फरार हो गया।  कंपनी मालिक ने प्रशांत विहार थाने में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।  पुलिस की तीन टीम आरोपी की तलाश में  दबिश दे रही है। 
विज्ञापन


अविनाश कुमार रोज अपार्टमेंट रोहिणी सेक्टर 14 में रहता है। वह फॉरेन एक्सचेंज कंपनी चलाता है, जो आरबीआई से अधिकृत है। उसका कार्यालय विजय विहार ए ब्लॉक में है।

 पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि कर्मचारी राकेश राठौड़  गत 21 फरवरी को कंपनी के 44.80 लाख रुपये लेकर राजौरी गार्डन स्थित एडीएफसी बैंक में जमा करने के लिए गया। काफी देर तक बैंक नहीं पहुंचने पर अविनाश ने राकेश के मोबाइल पर संपर्क किया, लेकिन उसका फोन बंद था।
विज्ञापन


अविनाश ने राकेश की तलाश काफी तलाश की। उसके सुल्तानपुरी स्थित घर भी गया, वहां ताला लगा हुआ था। आस पास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि कुछ दिन से वह परिवार के साथ गायब है।  24 फरवरी को अविनाश ने प्रशांत विहार थानेे में इस बाबत शिकायत दर्ज करवाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें