फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व पत्नी से जबरन शारीरिक संबंध, रेप

Sun, 13 Apr 2014 07:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली हाईकोर्ट ने पूर्व पत्नी से जबरन शारीरिक संबंध बनाने के मामले को रेप की श्रेणी में माना है। अदालत ने आरोपी के उस तर्क को खारिज कर दिया कि यह उनका निजी मामला है।
विज्ञापन


अदालत ने कहा कि रेप किसी का भी निजी मामला नहीं हो सकता और ऐसे अपराध का पूरे समाज पर असर पड़ता है। न्यायमूर्ति इंद्रमीत कौर ने अपने फैसले में आरोपी की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने का आग्रह किया गया था।

अदालत ने आरोपी पर पांच हजार रुपये जुर्माना लगाते हुए उसे यह राशि हाईकोर्ट के लीगल सेल में जमा करवाने का निर्देश दिया। मामला प्रीत विहार थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

तलाक के बाद किया था सेक्स

अदालत ने कहा इसमें कोई दो राय नहीं कि दोनों का विवाह हुआ था और उसके बाद तलाक भी हो गया, लेकिन उसके बाद आरोपी ने पीड़िता से जबरन शारीरिक संबंध बनाए। ऐसे में यह मामला रेप की श्रेणी का है।

अदालत ने कहा कि मामले में पीड़िता ने शपथ पत्र सहित अदालत के समक्ष धारा 164 के बयान दर्ज करवाए हैं। इसके अलावा अभियोजन पक्ष के अधिकांश साक्ष्य दर्ज हो चुके हैं। ऐसे में मामले में हस्तक्षेप का कोई मतलब ही नहीं बनता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें