फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार ठुकराने पर ब्लेड से किया जानलेवा हमला, हो गया युवती का चेहरा खराब

Mon, 30 Oct 2017 10:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
कमला मार्केट इलाके में प्यार ठुकराने पर एक सिरफिरे आशिक ने युवती के चेहरे पर ब्लेड से हमला कर दिया। हमले में पीड़िता का चेहरा खराब हो गया। खून से लथपथ युवती को गंभीर हालत में एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज हो रहा है। पीड़िता के चेहरे पर गहरे घाव आए हैं। कमला मार्केट थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सना (18) (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ शाहगंज, अजमेरी गेट इलाके में रहती है। सना के ही पड़ोस में शाहनवाज उर्फ शन्ना रहता है। सना के मुताबिक, शन्ना आते-जाते समय उसे परेशान करता था और अपने प्यार का इजहार करता था।

सना ने उसकी बातों को नजरअंदाज कर दिया था। शनिवार शाम को सना अपनी दो छोटी बहनों के साथ काम से निकली थी। रात आठ बजे वह वापस लौट रही थी। इसी दौरान शन्ना उसे फिर मिला और बोला कि आज वह उसे आखिरी निशानी देगा। यह कहकर आरोपी ने ब्लेड से सना के चेहरे पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


ब्लेड के तीन वार उसके गाल, कान व अन्य जगह लगे। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। जख्मी हालत में युवती को अस्पताल ले जाया गया। देर रात पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। सना ने बताया कि आरोपी उसे खिड़की पर अश्लील इशारे भी करता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें