फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरफोर्स के फ्लाइट लेफ्टिनेंट ने अपनी लिव इन पार्टनर के साथ किया दुष्कर्म, पहुंचा सलाखों के पीछे

Thu, 05 Oct 2017 10:33 AM IST
बयूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
युवती के साथ लिव-इन में रह रहे फ्लाइट लेफ्टिनेंट पर दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। युवती को जब युवक के शादीशुदा होने की बात पता चली तो उसने शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज करके युवक को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार राजीव कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय युवती एक प्राइवेट कंपनी में काम करती है।

उसने अपनी शादी के लिए जानकारी वैवाहिक साइट पर अपडेट की हुई थी। साइट के माध्यम से उसकी मुलाकात सन्नी सिवाच नाम के युवक से हुई। बातचीत के दौरान उसने बताया कि वह एयरफोर्स में बतौर फ्लाइट लेफ्टिनेंट तैनात है। दोनों में बातचीत बढ़ गई। इस दौरान दोनों राजीव कॉलोनी में ही लिव-इन में रहने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सन्नी ने उसे मकान खरीदने के लिए 3 लाख रुपये भी दिए

इस दौरान उसने शादी करने की बात कहकर उससे कई बार शारीरिक संबंध बनाए लेकिन जब उसने विरोध किया तो उसने जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान सन्नी ने उसे मकान खरीदने के लिए 3 लाख रुपये भी दिए।

इस दौरान उसे पता लगा कि वह पहले से ही शादीशुदा है। इस पर उसने मंगलवार शाम को सदर थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाकर मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराए।

मामले की जांच कर रही महिला एएसआई कैलाश का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें