फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 गज प्लॉट कब्जा करने के लिए धुंआधार फायरिंग

Mon, 24 Feb 2014 12:48 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नेब सराय इलाके के देवली एक्सटेंशन में रविवार दोपहर दो सौ गज के प्लॉट पर कब्जा करने के लिए पहुंचे बदमाशों ने गार्ड के परिवार से पहले मारपीट की। इसके बाद ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


एक गोली सुरक्षा गार्ड की बेटी शमीम (36) को लगी। उसे बत्रा अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। नेब सराय थाने की पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ जबरन कब्जा करने, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। वहीं, मुख्य आरोपी संगम विहार निवासी छोटेलाल चंदर उर्फ डॉक्टर (53) को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, छोटेलाल छह सात सहयोगियों के साथ प्लॉट पर कब्जा करने के लिए सुबह आया था। सभी लाठी-डंडों से लैस थे। प्लॉट पर मौजूद सुरक्षा गार्ड के विरोध करने पर उन लोगों ने पूरे परिवार की पिटाई कर दी थी।
विज्ञापन


झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जख्मी दोनों पक्षों के सात लोगों को एम्स में दाखिल करवाया। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दी गई।

गार्ड के परिवार का आरोप है कि इसके बाद करीब सवा तीन बजे छोटेलाल फिर बदमाशों के साथ प्लॉट पर पहुंचा और ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गईं। इसी दौरान गार्ड की बेटी शमीम घर से बाहर निकली तो एक गोली उसके सिर में लग गई। इस पर बदमाश फरार हो गए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्लॉट अमेरिका निवासी व्यवसायी का है। चारदीवारी करवाकर प्लॉट एक गार्ड की देखरेख में छोड़ा गया है। संगम विहार निवासी आरोपी छोटेलाल प्रॉपर्टी डीलर है। हालांकि, इलाके में वह भूमाफिया के नाम से जाना जाता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें