फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील हरकत का विरोध की तो बरसाने लगे गोलियां

Tue, 11 Mar 2014 02:59 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के तिलक नगर इलाके में छात्रा से छेड़छाड़ का विरोध करने पर दो बदमाशों ने लोगों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दी। इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


वारदात को इलाके के ही दो बदमाशों ने अंजाम दिया है, जिनकी तस्वीरें सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई हैं। पुलिस का दावा है कि बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पढ़ें: पत्नी ने प्रेमी से कटवाया पति का गला

पुलिस के मुताबिक घायलों की पहचान सचिन (55) और अक्षय शर्मा (22) के रूप में हुई है। विष्णु गार्डन इलाके में सचिन की सागर छोले भटूरे और अक्षय की एक अन्य दुकान है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गंभीर हालत में डीडीयू अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन


पश्चिमी जिला के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त वेदप्रकाश सूर्या ने बताया कि हमलावरों की पहचान साहिल गोपी व निक्कू के रूप में हुई है। इन दोनों पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें