फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता पर चलाईं गोलियां, बाल-बाल बचे

Mon, 27 Apr 2015 02:55 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध निर्माण का विरोध करने पर भाजपा महानगर उपाध्यक्ष व पूर्व पार्षद राजीव शर्मा पर रविवार रात पिस्टल से जानलेवा हमला कर दिया। संडे मार्केट के पास हुई फायरिंग से अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


पूर्व पार्षद का आरोप है कि हमलावर ने फोन कर उन्हें मिलने के लिए बुलाया था और गोली चला दी। पूर्व पार्षद ने एक आरोपी को पिस्टल समेत दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया।

चार साथी भाग गए। उधर, पूर्व पार्षद पर भी इस अवैध निर्माण की एवज में पैसा मांगने का आरोप  है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पूर्व पार्षद राजीव शर्मा के मुताबिक बिहारीनगर में कुछ लोग अवैध निर्माण कर रहे हैं। इसकी शिकायत लोगों ने जीडीए वीसी से की थी।

रविवार देर शाम 6:43 मिनट पर महेश निवासी बम्हेटा ने फोन पर धमकी भरे लहजे में बात की और मिलने के लिए उन्हें बिहारीनगर बुलाया। राजीव शर्मा आरडब्लूए पदाधिकारियों के साथ महेश से मिलने गए।
विज्ञापन


यहां दोनों में नोकझोंक हुई। आरोप है कि महेश ने गोली चला दी। राजीव ने जान बचाकर महेश की पिस्टल पकड़कर उसे दबोच लिया। आरोपी के अन्य साथी पिस्टल की बट से मारने लगे।

इसी बीच महेश ने दूसरा फायर कर दिया। फायरिंग की आवाज सुन सैकड़ों लोग पहुंच गए। इस पर चार बदमाश कार में सवार होकर फरार हो गए। उनमें दादरी निवासी राजेश और संदीप हैं।
विज्ञापन


पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना देने के 35 मिनट बाद तक पुलिस नहीं पहुंची तो इलाके में लैपर्ड पर गश्त करने वाले पुलिस कर्मियों को मोबाइल पर सूचना दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें