फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर से निकली छोटी सी चिंगारी ने तबाह कर दी पटाखों की दुकान, गई एक जान

Tue, 01 Nov 2016 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
द‌िल्ली के पटाखों की दुकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रणहौला इलाके में पटाखे की दुकान में आग लगने से एक युवती और किशोर झुलस गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान देर रात युवती की मौत हो गई। किशोर को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


जांच में पता चला है कि ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से दुकान में आग लगी। पुलिस ने बिना अनुमति के पटाखा बेचने वाले दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार ममता (21) पति राकेश और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सैनिक विहार इलाके में रहती है। रविवार दोपहर करीब 3:15 बजे वह अपनी ननद चांदनी (18) और भतीजा सौरव (12) के साथ विक्रांत विहार स्थित बाजार गई थी। वहां साप्ताहिक बाजार लगा था। ट्रांसफार्मर के पास सुनील जैन नामक दुकानदार सजावट के सामान और पटाखे बेच रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

90 फीसदी झुलसी चांदनी, हुई मौत

पटाखे की शॉप में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
तीनों सुनील की दुकान के पास पहुंचे। इसी दौरान ट्रांसफार्मर से चिंगारी निकलकर दुकान पर आकर गिरी और आग लग गया। सजावट के सामान और पटाखे में आग लगने से इसके चपेट में आकर चांदनी और सौरव जख्मी हो गए। लोगों ने आग बुझाकर दोनों को इलाज के लिए दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान 90 फीसदी झुलसी चांदनी की देर रात मौत हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि ट्रांसफार्मर से चिंगारी निकलने के कारण यह हादसा हुआ है, लेकिन सुनील बिना लाइसेंस व अनुमति के सजावट के सामान के साथ पटाखे बेच रहा था। पुलिस ने सुनील के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इलेक्ट्रिक लड़ी लगाने के दौरान करंट लगने से युवक की मौत
बिंदापुर इलाके में मकान पर इलेक्ट्रिक लड़ी लगाने के दौरान करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान राजू ठाकुर (20) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि रात आठ बजे पुलिस को माता चानन देवी अस्पताल से युवक की करंट लगने से हुई मौत के बारे में जानकारी मिली। अस्पताल पहुंचकर पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। राजू के पिता योगेंद्र ने पुलिस को बताया कि राजू रात में छत पर इलेक्ट्रिक लड़ी लगा रहा था। इसी दौरान उसे करंट लगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें