उसने कई बार जबरन अवैध संबंध बनाए। साथ ही, वह पत्नी का अश्लील वीडियो बनाकर अवैध संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल करता था। फिल्म निर्देशक अनूप गांगुली पर ये आरोप लगाए है रेप पीड़िता के पति ने।
रेप, डर और फिर ब्लैकमेलिंग का ये मामला नोएडा के सेक्टर-20 से आया है, जहां बुधवार को एक फिल्म निर्देशक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी लघु फिल्में बनाता है। उस पर नौकरानी का अश्लील वीडियो बनाकर धमकाने का भी आरोप है।
एक साल से कर रही थी नौकरी
पुलिस के अनुसार, नया बांस निवासी एक व्यक्ति ने सेक्टर-15 निवासी फिल्म निर्देशक अनूप गांगुली के खिलाफ पत्नी से दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज कराई थी। उसकी पत्नी आरोपी के यहां एक साल से नौकरानी है।
पति ने एफआईआर में आरोप लगाया है कि अनूप उसकी पत्नी का शारीरिक शोषण करता था। उसने कई बार जबरन अवैध संबंध बनाए। साथ ही, वह पत्नी का अश्लील वीडियो बनाकर अवैध संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल करता था।
मना करने पर करता था पिटाई
- फोटो : फाइल फोटो
पीड़िता के पति के अनुसार मना करने पर आरोपी पत्नी को पीटता था और वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देता था। आरोपी ये भी डर दिखाता था कि अगर उसकी अश्लील वीडियो सार्वजनिक हुई तो उसका पति उसे छोड़ देगा और घर से निकाल देगा।
थाना सेक्टर-20 प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शाही ने बताया कि नौकरानी के पति की शिकायत पर मंगलवार को एफआईआर दर्ज की गई थी। बुधवार सुबह पुलिस ने आरोपी को सेक्टर-15 से ही गिरफ्तार कर लिया है।