फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित के घर में घुसकर मारपीट, ट्रैक्टर से दीवार गिराई 

Fri, 21 Jul 2017 10:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा

सार


पशु भगाने और खेतों में खड़ी फसल को भी जोतने का आरोप 
अमर उजाला ब्यूरो
जेवर। 
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झुप्पा गांव निवासी दलित परिवार ने गांव के ही दबंगों पर घर में घुसकर मारपीट व ट्रैक्टर से घर की दीवार गिराने, पशुओं को खोलकर भगाने व खेतों में खड़ी फसल को नष्ट करने और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दो महिलाओं सहित दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में लिया है। झुप्पा निवासी संतलाल ने पुलिस दी शिकायत में आरोप लगाया है कि बुधवार शाम को वह, पत्नी, मां, बेटी व भाई के साथ घर में था।

इस दौरान गांव के गोक्लेश, विरेंद्र, मोती, सुरेश, श्यामी, मनोज, कर्मवती, उदयवीर, राहुल, धर्मवीर लाठी-डंडे व ट्रैक्टर लेकर उसके घर पहुंच गए। आरोपियों ने गाली गलौच व जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द होगी आरोपियों की गिरफ्तारी

- फोटो : Demo Pic
इसके बाद ट्रैक्टर से दीवार तोड़ने के बाद घर में बंधे पालतू पशुओं को खोलकर भगा दिया और खेतों में पौधों को ट्रैक्टर से जोतकर बर्बाद कर दिया। संतपाल के अलावा पत्नी, मां व बेटी और भाई को गंभीर चोटें आई हैं।

पीड़ित की शिकायत पर गांव की ही दो महिलाओं सहित दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनो पक्षों में काफी समय से जमीन का विवाद बताया जा रहा है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम छापेमारी कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी कर मामले की जांच की जाएगी।- राजपाल सिंह तोमर, कोतवाली प्रभारी जेवर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें