फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपरवाइजर ने सफाई कर्मचारियों से की मारपीट

Tue, 20 May 2014 11:13 AM IST
अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली क्षेत्र के जगत फार्म में एक सुपरवाइजर ने दो सफाई कर्मचारियों के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे लोगों ने आरोपी की कार को तोड़फोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के विरोध में सफाईकर्मियों ने कासना थाने का घेराव किया।

जानकारी के मुताबिक सफाई कर्मचारी राजू और रामसिंह से किसी बात को लेकर सोमवार को उन्हीं की कंपनी के सुपरवाइजर रवि का विवाद हो गया।

यह भी पढ़ें: प्रॉपटी डीलर की पत्नी की गला दबाकर हत्या

उसके बाद सुपरवाइजर ने अपने सहयोगियों संग मिलकर दोनों की बुरी तरह पिटाई कर दी। घटना के बाद जानकारी मिलने पर राजू और रामसिंह के सहयोगी आ गए और उन्होंने आरोपी की कार में तोड़फोड़ कर दी।

मारपीट के विरोध में सफाई कर्मचारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए थाने का घेराव किया। करीब तीन घंटे तक थाने में ही सफाई कर्मचार डटे रहे।

थाना प्रभारी ने सफाई कंपनी के ठेका मालिक से बात की और मौके पर बुलाया। ठेकेदार ने सुपरवाइजर को नौकरी से निकालने का आश्वासन दिया और मामला शांत कराया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें