फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद फ्लैट में मिली बाप-बेटे की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर-6 स्थित कल्याणी अपार्टमेंट की पहली मंजिल के एक फ्लैट में बृहस्पतिवार रात को रहस्यमय हालात में रिटायर्ड बैंक अधिकारी और उनके पुत्र के शव मिले। बेडरूम में पड़े पिता-पुत्र के शव नीले हो चुके थे और मुंह से झाग निकल रहा था।
विज्ञापन


वे फ्लैट में किराए पर रहते थे। देर रात फ्लैट मालिक के पहुंचने पर इस घटना का पता चला। पुलिस फ्लैट का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई। प्राथमिक जांच में पुलिस मौत का कारण आत्महत्या मानकर चल रही थी। हालांकि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। अमेरिका में रह रही बेटी को बुजुर्ग की मौत की सूचना दे दी गई।

मूल रूप से पंजाब निवासी अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या-106 में गुरुपाल सिंह ढिल्लन (70) अपने अविवाहित बेटे सुमित (38) के साथ चार वर्ष से किराए पर रह रहे थे। गुरुपाल दिल्ली के पंजाब नेशनल बैंक से सीनियर ऑफिसर के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।
विज्ञापन


इसी अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या-007 में फ्लैट मालिक ताड़केश्वर तिवारी, गुरुपाल की बेटी के फोन पर बृहस्पतिवार की रात करीब 11 बजे फ्लैट पर पहुंचे तो दरवाजा बंद मिला। काफी देर खटखटाने के बाद भी जवाब नहीं मिला।

अमेरिका से बेटी सुबह 11 बजे से लगातार कर रही थी फोन

आसपास के लोग जमा हो गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजे की ग्रिल काटकर लकड़ी के दरवाजे को तोड़ा और अंदर दाखिल हुई। बेडरूम में गुरुपाल का शव बेड पर और जमीन पर उनके बेटे सुमित का शव पड़ा था। उनके मुंह से झाग निकला हुआ था और शरीर नीला पड़ चुका था।

एसओ इंदिरापुरम हरिदयाल यादव ने बताया कि दोनों को अंतिम बार आसपड़ोस के लोगों ने बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे देखा था। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो सकेगी। उनकी बेटी को सूचना दे दी गई है। वह शनिवार तक गाजियाबाद आ जाएंगी।

अमेरिका में रह रही बेटी और दामाद राहुल बृहस्पतिवार की सुबह 11 बजे से लगातार फोन मिला रहे थे लेकिन फोन नहीं उठा। इसके बाद बेटी ने रात में फ्लैट मालिक ताड़केश्वर तिवारी को फोन मिलाकर पिता के फ्लैट में जाकर देखने के लिए कहा था।
विज्ञापन

फ्लैट से नहीं मिला जहर, अखबार तक खोला नहीं गया

पुलिस का कहना है कि जहरीला पदार्थ खाने पर शरीर नीला होता है। लेकिन फ्लैट से न तो जहर मिला न ही जहर का कोई खाली पैकेट। बेडरूम से महज कुछ दवाएं ही मिली हैं। इन्हें भी जांच के लिए भेजा गया है। डाइनिंग टेबल पर बृहस्पतिवार का अखबार मिला, जिसे खोला नहीं गया था। पुलिस मान रही है कि साढ़े 10 से 11 बजे के बीच ही कुछ हुआ और दोनों की मौत हुई है।

खुशमिजाज थे पिता-पुत्र, पिता को चलने फिरने में थी दिक्कत
पड़ोसियों ने बताया कि गुरुपाल सिंह और सुमित काफी खुशमिजाज थे। फ्लैट मालिक ताड़केश्वर ने बताया कि उनकी अक्सर मुलाकात होती थी। हमेशा ही खुश दिखते थे। बेटा भी सीधा साधा था और दिनभर पिता की सेवा में लगा रहता था। यहां तक कि वे दूसरों को भी खुश रहने की सलाह देते थे।

सोसायटी के इलेक्ट्रिशियन ने बताया कि 15 दिन पहले फाल्ट पर घर गया था, लेकिन किसी तरह तरह की परेशानी नहीं दिखी। गुरुपाल सिंह काफी समय से बीमार चल रहे थे और बेटा ही उनकी देखभाल करता था। दोनों बहुत कम ही घर से बाहर निकलते थे। रिश्तेदारों का आनाजाना भी नहीं था। महीने में कभी-कभी आसपड़ोस की मेड से काम करा लिया करते थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें