फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटी सी बात पर बाप हुआ इतना आग बबूला, सोते हुए बेटे को दी दर्दनाक मौत

Fri, 06 Oct 2017 09:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेत‌िक च‌ित्र
विज्ञापन
अलीपुर इलाके में शराब पीकर गाली गलौज करने से मना करने पर पिता ने बेटे की पीट-पीट कर हत्या कर दी। आरोपी सोते हुए बेटे के सिर पर चारपाई के पाये से ताबड़तोड़ हमला कर फरार हो गया।
विज्ञापन


घायल बेटे को आस पड़ोस के लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मरने वाले की शिनाख्त चमन(42) के रूप में हुई है। पुलिस ने चमन की मां के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान रूपचंद (65) के रूप में हुई है। रूपचंद अपनी पत्नी निर्मला, दो बेटे चमन और सत्ते व उनकी पत्नियों और पांच बच्चों के साथ पल्ला गांव में रहता है। पांच साल पहले तक रूपचंद गांव में नाई की दुकान करता था।
विज्ञापन
Trending Videos

रूपचंद शराब पीने की आदी है

सांकेत‌िक च‌ित्र
फिलहाल वह कोई काम नहीं करता है। वहीं उसके दोनों बेटे मोटर मैकेनिक का काम करते थे। रूपचंद शराब पीने की आदी है। निर्मला ने पुलिस को बताया कि रूपचंद शराब पीने के बाद परिवार के सदस्यों के साथ गाली गलौज और मारपीट करता था।
  उसका अकसर चमन के साथ मारपीट होता रहता था। इन दिनों सत्ते हरिद्वार गया हुआ है जबकि उसकी पत्नी और चमन की पत्नी अपने मायके गयी हुई है। बुधवार को घर में रूपचंद, निर्मला, चमन और पांच बच्चे थे।
  रात में रूपचंद ने शराब पीने के बाद गाली गलौज करने लगा। थोड़े देर में चमन भी शराब पीकर घर आया। पिता-पुत्र के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई। न‌िर्मला ने दोनों को समझा बुझाकर शांत करवाया।
विज्ञापन

तड़के चमन के कमरे में शोर होने पर निर्मला वहां पहुंची

सांकेत‌िक च‌ित्र
फिर सभी खाना खाकर सो गये। तड़के चमन के कमरे में शोर होने पर निर्मला वहां पहुंची। उसने रूपचंद को चमन के सिर पर चारपाई के पाये से ताबड़तोड़ हमला करते हुए देखा।   निर्मला को देखते ही रूपचंद वहां से फरार हो गया। शोर सुनकर वहां पहुंचे पड़ोसियों ने चमन को जख्मी हालत में पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
  सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार तड़के चमन के शव को कब्जे में कर लिया और रूपचंद के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस फरार रूपचंद की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें