फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ससुर ने छेड़ा और ननदोई ने किया रेप'

Mon, 31 Mar 2014 03:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली सराय रोहिल्ला में एक महिला ने ससुर पर छेड़छाड़ और ननदोई पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


दिल्ली सराय रोहिल्ला में एक महिला ने ससुर पर छेड़छाड़ और ननदोई पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मूलत: अलीगढ़ की रहने वाली 25 वर्षीय महिला ने 24 मार्च को सराय रोहिल्ला थाने में एक शिकायत दी।

पढ़ें: अंधे चाचा ने लूट ली भतीजी की आबरू

इसमें उसने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2012 में शास्त्री नगर में रहने वाले 28 वर्षीय युवक से हुई थी। उसने आरोप लगाया कि कुछ माह पहले उसके ससुर ने उससे छेड़छाड़ की जबकि ननदोई ने रेप किया।
विज्ञापन


पीड़ित पक्ष का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि कुछ माह पहले महिला के ससुराल वालों ने उस पर घर से 40 हजार रुपये और जेवरात ले जाने का मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन


पढ़ें: बहन के प्यार में पागल भाई ने ली जान

जनवरी में पीड़िता अपने बच्चे को गुलाबी बाग थाने में छोड़कर भाग गई थी। उसको मोहाली से बरामद किया गया था। पुलिस का कहना है कि आरोपों की जांच के बाद ही मामला दर्ज किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें