फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की शादी के दिन पिता ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-7 थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर-3 में एक व्यक्ति ने अपने बेटे की शादी के दिन फांसी लगा कर जान दे दी। मृतक का अपनी पत्नी, साले और पत्नी के बिजनेस पार्टनर से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था।
विज्ञापन


पुलिस को मृतक के पास से एक सुइसाइड नोट भी मिला है। पुलिस के मुताबिक, अशोक अरोड़ा (52) पत्नी मीना व तीन बच्चों के साथ सेक्टर-3 स्थित मकान नंबर-1211 में रहते थे। अशोक की कन्फेक्शनरी की दुकान है।

उनकी पत्नी मीना, सुशील कुमार वर्मा के साथ पार्टनरशिप में प्ले स्कूल चलाती हैं। सेक्टर-3 चौकी इंचार्ज ने बताया कि पुलिस को मंगलवार देर रात करीब 1:30 बजे सूचना मिली कि अशोक अरोड़ा ने फांसी लगा ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंखे से लटका म‌िला शव

घटना की सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की तो एक सुइसाइड नोट मिला। नोट में सुशील कुमार और पत्नी पर परेशान करने का आरोप लगाया गया है। जांच में पुलिस को पता लगा है कि मंगलवार को अशोक के बेटे की शादी हुई थी, शादी के बाद रात में अशोक का पत्नी मीना, साले अशोक विरमानी और पत्नी के बिजनेस पार्टनर सुशील के साथ प्रॉपर्टी को लेकर कुछ कहासुनी हो गई।

इसके बाद अशोक कमरे में चला गया, बाद में परिजनों ने उसे पंखे से लटका देखा। अशोक के भाई हेमंत कुमार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हेमंत का आरोप है कि अशोक की पत्नी मीना उसकी प्रॉपर्टी कब्जाना चाहती है, इसलिए अक्सर अशोक से झगड़ा करती थी।

इस मामले में मीना का साथ उसका भाई अशोक विरमानी और सुशील कुमार भी दे रहे थे। पुलिस का कहना है कि सुइसाइड नोट की लिखावट की जांच के लिए मधुबन भेजा गया है। अभी इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें