फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामा मस्जिद के इमाम के भाई, भतीजे और भतीजी की हुई दर्दनाक मौत

Tue, 27 Feb 2018 01:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर की शाही जामा मस्जिद के इमाम के भाई, भतीजे और भतीजी की सोमवार को सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि भाभी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


घटना से सिकंदराबाद में शोक की लहर दौड़ गई है। मेरठ के गांव मवीमीरां थाना दौराला निवासी मौलाना मोहम्मद आरिफ नगर की शाही जामा मस्जिद में इमाम हैं। उनका छोटा भाई मुजस्सिम (30) परिवार के साथ गाजियाबाद के शाहवेरी में रहता था।

घर के पास ही उसकी इलेक्ट्रॉनिक सामान रिपेयरिंग करने की दुकान है। सोमवार को मुजस्सिम पत्नी, बेटे हम्माद (2) बेटी बरीरा (4) के साथ मोदीनगर के मछरी में बाइक से साली से मिलने गए थे।
विज्ञापन


लौटते समय पिलखुआ में दंपती और दोनों बच्चों को डंफर ने कुचल दिया। मुजस्सिम और दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल पत्नी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


हादसे से सिकंदराबाद में शोक की लहर दौड़ गई। शाम के समय बड़ी संख्या में लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना देने मेरठ रवाना हुए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें