फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9वीं में फेल होने पर छात्रा ने की आत्महत्या

Mon, 26 May 2014 01:06 PM IST
अमर उजाला, मोदीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना भोजपुर के गांव शकूरपुर में नौवीं क्लास की छात्रा शीतल (15) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस का कहना है कि फेल होने के कारण छात्रा ने जान दी है।
विज्ञापन


वह पढ़ाई में कमजोर थी। घरवालों का कहना है कि छात्रा का पिछले दिनों रिजल्ट आया था, जिसमें उसके काफी कम नंबर थे। तब से वह परेशान रहती थी।

शीतल गांव शकूरपुर निवासी श्रीपाल की बेटी थी। रविवार सुबह शीतल की बड़ी बहन जब टिन शेड में झाडू लगाने गई तो फंदे पर शीतल का शव लटका देखा। उसकी चीख निकल गई। आवाज सुनकर परिवार के लोग वहां पहुंचे। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की।

रविवार शाम गांव स्थित श्मशान घाट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिवार का मानना है कि शीतल ने शनिवार की देर रात आत्महत्या की होगी। एसओ भोजपुर केके राना ने बताया कि पढ़ाई में कम मार्क्स आने की वजह से छात्रा ने यह कदम उठाया है। शुरुआती जांच में और कोई कारण प्रकाश में नहीं आया है।
विज्ञापन


खुदकुशी : जिंदगी पर भारी शिक्षा की ‘जंग’
शिक्षा, प्रेम-प्रसंग और घरेलू झगड़े खुदकुशी की जड़ हैं। पढ़ाई की वजह से मरने वालों की तादाद काफी ज्यादा है। पिछले एक साल में हुई खुदकुशी की घटनाओं पर गौर करें तो आंकड़े कुछ यूं बयां करते हैं कि मरने वालों में शिक्षा के लिए तकरीबन 20 प्रतिशत विद्यार्थियों ने आत्महत्या की।

प्यार-मोहब्बत की खातिर खुदकुशी करने वालों का प्रतिशत लगभग 18 रहा। पारिवारिक या घरेलू कलह के चलते सबसे ज्यादा लोग खुदकुशी कर रहे हैं। उनका प्रतिशत करीब 22 है।

12 महीनों के दौरान जिले में 84 लोगों ने मौत को गले लगाया। किसी न जहर खाकर जान दे दी तो किसी ने फांसी पर लटककर। खुदकुशी करने वालों में 18 वर्ष से 35 साल के बीच के लोगों की तादाद सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन


जिंदगी से हार रहे छात्र
नेहरूनगर में कालेज से परेशान बीडीएस छात्रा ने दी जान
इंदिरापुरम में वेब डिजाइनिंग कर रहे छात्र ने फंदा लगाया
नेहरूनगर द्वितीय में 12वीं की छात्रा ने सुसाइड किया
मोदीनगर में बीडीएस छात्र ने ट्रेन से कटकर जान दी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें