फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस वे पर वैगन आर से टकराई फाच्र्यूनर कार, एक की मौत

Thu, 22 Sep 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे पर इफको चौक के नजदीक पीछे से आ रही फाच्र्यूनर कार ने आगे चल रही वेगनआर कार को टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


दुर्घटना में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कार चालक व एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। घायलों कोउपचार के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

पुलिस ने फाच्र्यूनर कार के अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू क र दी है, जबकि एक अन्य दुर्घटना में गुडग़ांव-फरीदाबाद रोड पर अज्ञात वाहन ने रोड क्रास कर रहे एक युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, वेगनआर कार में यूपी के जिला आगरा के बाहा निवासी अजय पराशर वेगनआर कार में सवार होकर दिल्ली से गुडग़ांव की ओर आ रहे थे। कार को चालक गौतम चला रहा था। 

जब कार एक्सप्रेस वे पर इफको चौक के नजदीक पहुंची तो इसी दौरान पीछे से तेज गति में आई फाच्र्यूनर कार ने वेगनआर कार में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। 

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में सवार अजय की मौत हो गई, जबकि चालक गौतम व हरचरण नाम का एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना में दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गई। 

घायलों को उपचार के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया। घायलों में हरचरण की हालत गंभीर बनी हुई है। वह इस दौरान कहां से आया। यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस फाच्र्यूनर कार नंबर के आधार पर आरोपी चालक की तलाश कर रही है। 

कार का नंबर राजस्थान के जिला श्रीगंगानगर अथॉरिटी में किसी गौरव नामक व्यक्ति के नाम रजिस्टर्ड बताया जा रहा है। लेकिन अथॉरिटी से स्पष्ट होने पर ही कुछ कहा जा सकेगा। 
विज्ञापन


जांच अधिकारी एएसआई देवेंद्र ने बताया कि घायलों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी कार मालिक का पता नहीं चल सका है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें