फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्गी के बहाने उड़ा दिए 3.10 लाख

Tue, 14 Jan 2014 05:03 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली के आनंद विहार थाना क्षेत्र में रविवार को बदमाशों ने सड़क पर मिर्गी का दौरा पड़ने का बहाना बनाकर व्यवसायी की कार में रखा ब्रीफकेस उड़ा लिया। पीड़ित के मुताबिक ब्रीफकेस में 3.10 लाख रुपये और अन्य कीमती सामान था। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि करोलबाग इलाके में रहने वाले राजीव राजपूत का ट्रेडिंग का काम है। रविवार को वह अपनी स्विफ्ट कार से दोस्त पवन से मिलने के लिए सीबीडी ग्राउंड, शाहदरा स्थित वर्कशॉप गए थे। वहां से दोनो क्रॉसरीवर मॉल पहुंचे।

कुछ देर बाद जब दोनों वापस आए तो गाड़ी का टायर पंक्चर मिला। उन्होंने मैकेनिक को बुला लिया। वह कार का पहिया बदल रहा था, जबकि पवन और राजीव गाड़ी के पास खड़े थे।
विज्ञापन


इसी बीच कार के आगे एक लड़का गिर पड़ा। पता चला कि उसे मिर्गी का दौरा पड़ा है। राजीव, पवन और मैकेनिक उसकी मदद को भागे। कुछ देर में होश आने के बाद लड़का चला गया।
विज्ञापन


इसके बाद राजीव की नजर कार की डिक्की पर पड़ी। उसमें रखा ब्रीफकेस गायब था। सारा माजरा समझते ही राजीव ने पुलिस को सूचना दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें