फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी नस्ल के कुत्ते ने महिला को काटा, मालिक के खिलाफ मामला दर्ज

Sun, 17 Jul 2016 12:59 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा /अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कुत्ता
विज्ञापन
ग्रेटर कैलाश-एक में विदेशी नस्ल के कुत्ते ने शुक्रवार दोपहर में एक वृद्धा को कई जगह काट लिया। वृद्धा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिकायत पर कुत्ता मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उससे शनिवार दोपहर ग्रेटर कैलाश थाने में पूछताछ की गई। 
विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार 62 वर्षीय कमलेश अरोड़ा एस-483 ग्रेटर कैलाश-एक में रहती हैं। वह 15 जुलाई को दोपहर बाद करीब तीन बजे घर से बाहर निकलकर कहीं जा रही थीं। 

जब वह कोठी नंबर 495 के सामने से गुजरी तो घर के अंदर से एक कुत्ते ने बाहर की तरफ छलांग लगा दी। इसके बाद कुत्ते ने उन पर हमला बोल दिया। 
विज्ञापन

गार्ड और छत पर खड़ी महिला ने नहीं की मदद

पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला
कुत्ते ने उन्हें जांघ व घुटने आदि जगहों पर काट लिया। कुत्ते की देखभाल करने वाले युवक ने उसे काबू किया और उसे घर के अंदर ले गया। कोठी के बाहर सिक्योरिटी गार्ड और छत पर एक महिला थी, मगर दोनों ने उसकी सहायता नहीं की। 

कमलेश अरोड़ा ने इसकी सूचना 100 नंबर पर पुलिस कंट्रोल रूम को दी। कमलेश की शिकायत पर कुत्ता मालिक की रविंद्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। रविंद्र सिंह का व्यवसाय है और वह कुत्ते पालने का शौकीन है। 

उन्होंने चार-पांच कुत्ते पाल रखे हैं। हर कुत्ते की देखभाल के लिए एक नौकर रखा हुआ है। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिस धारा में रविंद्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है वह जमानती धारा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें