फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के पहुंचने से पहले ही पूर्व विधायक फरार, घर के बाहर पुलिस ने डाला डेरा 

Wed, 27 Apr 2016 06:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
जाटों पर विवादित बयान देने वाले यमुनानगर छछरोली के पूर्व विधायक रोशनलाल आर्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उनके यमुना नगर स्थित घर के बाहर डेरा डाल डाल दिया है।
विज्ञापन


मंगलवार देर रात मेवात की एक स्पेशल पुलिस टीम ने आरोपी पूर्व विधायक को पकड़ने के लिए उनके घर पर दबिश दी थी। लेकिन आरोपी पूर्व विधायक पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो चुके थे।

गौरतलब है कि 24 अप्रैल को फिरोजपुर झिरका के जलेबी चौक पर आयोजित 35 बिरादरी की जनसभा के दौरान यमुनानगर छछरोली विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे रोशनलाल आर्य ने जाटों को लेकर एक विवादित बयान दिया था।
विज्ञापन


इसी को लेकर स्थानीय पुलिस ने घटना के दूसरे दिन ही पूर्व विधायक के खिलाफ आईपीसी की धारा 124 ए और 153 ए तहत मामला दर्ज किया था।
Trending Videos
विज्ञापन

बढ़ सकती हैं पूर्व विधायक की मुश्किलें

जाटों पर तथा सरकार पर विवादित बयान देने के मामले में आरोपी पूर्व विधायक रोशनलाल की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। पुलिस आरोपी के खिलाफ पुख्ता सुबूत जुटाने के लिए जनसभा के वीडियो खंगाल रही है।

पूर्व विधायक रोशनलाल सहित जनसभा के दौरान मंच पर संचालन कर रहे अन्य लोगों पर भी पुलिस द्वारा शिकंजा कसा जा सकता है। इसको लेकर पुलिस ने मंच पर उस दिन मौजूद लोगों की लिस्ट बनाई है। जिन्हें इस मामले में आरोपी बनाया जा सकता है।

जांच अधिकारी रामचंद्र ने बताया कि आरोपी पूर्व विधायक को पकड़ने के लिए मेवात की स्पेशल टीम ने दबिश दी है। लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। पुलिस का दावा है कि आरोपी पूर्व विधायक को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें