फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में फैली सनसनी जब एक्स बॉयफ्रेंड ने अपने यारों के साथ मिलकर किया गैंगरेप

Sun, 28 Jan 2018 11:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
gangrape
विज्ञापन

मयूर विहार इलाके में 29 साल की स्पा मालिक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला के दोस्त ने दो अन्य युवकों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। किसी को कुछ बताने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी गई।

विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। छानबीन के बाद 26 जनवरी को मयूर विहार थाने में तीन आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस महिला के दोस्त नीरज व उसके साथियों नितिन और संदीप की तलाश कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, सपना (29) (बदला नाम) बदरपुर इलाके में पति और दो बेटों के साथ रहती है। सपना गुरुग्राम के एक मॉल में स्पा चलाती है। सपना के मुताबिक, करीब पांच साल से उसकी दोस्ती नीरज से थी। नीरज से उसके संबंध भी थे।
विज्ञापन


दो साल पूर्व नीरज की शादी के बाद दोनों ने मिलना खत्म कर दिया था। सपना का आरोप है कि कुछ दिन से नीरज उससे दुबारा मिलने पर जोर दे रहा था। 17/18 दिसंबर को मिलने पर नीरज ने मयूर विहार में उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

विज्ञापन

धमकी देकर घर बुलाता था आरोपी

gangrape
22 दिसंबर 2017 को नीरज उसे व दोनों बच्चों को मनाली घुमाने ले गया। वहां से वे 26 दिसंबर की सुबह लौटे। इसके बाद आरोपी शाम को सपना को चिल्ला गांव स्थित अपने घर पर बुलाने लगा। मना करने पर वह पति को सारी बात बताने की धमकी देने लगा।

इस पर पीड़िता वहां पहुंच गई। नीरज का दोस्त नितिन भी वहां मौजूद था। दोनों ने उसे जबरन शराब पिलाई और बाद में गैंगरेप किया। अगले दिन संदीप नामक युवक भी आ गया। नीरज दोनों दोस्तों को सपना के साथ छोड़कर चला गया।

आरोप है कि 28 दिसंबर को संदीप ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद सपना घर लौट गई। 25 जनवरी को सपना के पास नीरज का कॉल आया।

वह सपना को धमकाने लगा तो परेशान होकर उसने शुक्रवार को बदरपुर थाने में पहुंचकर शिकायत कर दी। बदरपुर थाने ने कॉल मयूर विहार थाने को ट्रांसफर कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें