फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियर की गर्भवती पत्नी को अपहरण की धमकी 

Sat, 09 Dec 2017 09:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर अल्फा-2 निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर की गर्भवती पत्नी को कॉल कर एक व्यक्ति ने लॉटरी में कार निकलने का झांसा देकर रुपये जमा कराने को कहा। महिला ने रुपये जमा कराने से इंकार किया तो आरोपी ने अपहरण की धमकी दे डाली।
विज्ञापन


अब आरोपी बार-बार पीड़िता को धमकी दे रहा है। इससे पीड़िता डिप्रेशन में है। शिकायत पर कासना कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शहर के सेक्टर अल्फा-2 निवासी सौरभ सिंह एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं।

पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने कहा कि 8 माह की गर्भवती पत्नी के मोबाइल पर कुछ दिन पहले मैसेज आया था। इसमें दावा किया गया था कि कंपनी मेें उनकी लॉटरी लगी है। लॉटरी में उन्हें कार उपहार स्वरूप दी जाएगी। इसके बाद ईमेल भेजकर भी यही झांसा दिया गया।
विज्ञापन


उन्होंने मेल और संदेश का कोई जवाब नहीं दिया। आरोप है कि शुक्रवार सुबह एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। उसने खुद को लॉटरी निकालने वाली कंपनी का कर्मचारी बताया। कॉलर ने कुछ रुपये जमा कर कार की डिलीवरी लेने का झांसा दिया।

महिला ने कह दिया कि उन्हें कोई लॉटरी या कार नहीं चाहिए। इसके बाद आरोपी ने दोबारा कॉल कर महिला को अगवा करने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी बार-बार फोन कर धमकी दे रहा है। इससे पीड़िता डिप्रेशन में है। कासना कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि कॉलर की लोकेशन बिहार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें