फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने किशोरी को कोठे पर बेचे जाने से बचाया

Sat, 09 Dec 2017 09:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : self
विज्ञापन
कमला मार्केट के थाना प्रभारी ने एक 16 साल की किशोरी को कोठे पर बेचे जाने से बचा लिया। थाना प्रभारी ने कोठा मालिक बनकर आरोपी से 2.20 लाख में लड़की का सौदा तय किया। आरोपी जब रुपये लेने पहुंचा तो पुलिस ने उसे पत्नी संग गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने किशोरी को उनके चुंगल से छुड़ा लिया है। जांच में पता चला कि वह लड़की को शादी का झांसा देकर दिल्ली ले आया था। पुलिस दंपति से पूछताछ कर रही है। आरोपी की पहचान बाराबंकी (उत्तरप्रदेश) निवासी मोहम्मद कलाम (26) और पत्नी की पहचान रुकसाना ( बदला हुआ नाम) के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित लड़की मूलत: लखनऊ की रहने वाली है। करीब डेढ़ माह पहले रॉंग नंबर के जरिये उसकी पहचान आरोपी से हुई। आरोपी ने लड़की को झूठे प्यार के जाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया और उसे कानपुर ले आया। वहां आरोपी की पत्नी भी मौजूद थी।
विज्ञापन


साथ रहते हुए लड़की को मोहम्मद कलाम के शादीशुदा होने की भनक लग गई। फिर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। कलाम ने इस दौरान लड़की से शारीरिक संबंध बनाए। लड़की से पीछा छुड़ाने के लिए आरोपी ने पत्नी के साथ एक साजिश रची।

दिल्ली जाकर कोर्ट मैरिज करने की बात कहकर वह लड़की को यहां ले लाया और फिर उसे कोठे पर बेचने का प्रयास करने लगा। आरोपी ने बताया कि सौदे की रकम से वह कानपुर में घर खरीदना चाहता था। पुलिस ने लड़की के परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें