एक फर्म संचालक से 20 हजार की रिश्वत लेने के आरोप में सीबीआई एंटी करप्शन टीम ने साहिबाबाद से ईपीएफओ के अफसर को गिरफ्तार किया है।
बुधवार दोपहर आरोपी अफसर को सीबीआई विशेष कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
सीबीआई के वरिष्ठ लोक अभियोजक ने बताया कि सीबीआई एंटी करप्शन गाजियाबाद शाखा में मशरूर नामक व्यक्ति ने शिकायत की थी कि उसकी फर्म कलात्मक एंड कंपनी की रिपोर्ट तैयार करने की एवज में ईपीएफओ में तैनात इंफोर्समेंट अफसर अखलाक अहमद 20 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है।
इस पर टीम ने अपना जाल बिछाया और मंगलवार शाम को आरोपी अफसर को रंगे हाथ धर दबोचा।