फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो की सुरक्षा संभालेंगी आठ कंपनी पीएसी, 71 में बनेगी चौकी

Thu, 16 Jun 2016 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
करीब 29.67 किलोमीटर लंबे नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो रूट और 21 मेट्रो स्टेशनों की सुरक्षा में पीएसी की आठ कंपनियां तैनात की जाएंगी। इसके लिए 49वीं वाहिनी पीएसी को मेट्रो परिसर की सुरक्षा का पूरा प्रभार दिया गया है। वहीं, बाहर की सुरक्षा जिला पुलिस की होगी। ग्रेटर नोएडा के जैतपुर मेट्रो डिपो पर थाना व नोएडा के सेक्टर-71 में पुलिस चौकी बनेगी। बुधवार को सूरजपुर सिथत एसएसपी कार्यालय पर हुई बैठक में एनएमआरसी के एमडी संतोष यादव ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


संतोष यादव ने बैठक में बताया कि एनएमआरसी की तरफ से मेट्रो की सुरक्षा पूरा प्लान स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जा चुका है। शासन की ओर से एक विशेष सुरक्षा बल का गठन किया जा रहा है जिसमें 49वीं वाहिनी पीएसी पूर्ण रूप से कार्य करेगी।

इसके प्रभारी मुख्य सुरक्षा अधिकारी एनएमआरसी होंगे, जो एसएसपी गौतमबुद्ध नगर के अधीन रहेंगे। इस दौरान मुख्य सुरक्षा अधिकारी डीएमआरसी मुकुंद उपाध्याय ने डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ता, त्वरित सुरक्षा बल (क्यूआरटी), अग्निशमन व्यवस्था, सीसीटीवी, साइबर क्राइम व पेट्रोलिंग आदि के बारे में बताया। वहीं, मेट्रो प्रोजेक्ट में एक्सपर्ट के आधार पर किस तरह की सुरक्षा की दरकार होनी है, जिला पुलिस से इसकी रिपोर्ट मांगी गई है। इस दौरान एसपी देहात अभिषेक यादव समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


दिसंबर 2016 से होगी सुरक्षा की जरूरत
परियोजना निदेशक डीएमआरसी प्रमित गर्ग ने बताया कि वर्ष 2016 दिसंबर से मेट्रो कॉरिडोर की सामग्रियां विदेशों और देश के अन्य स्थानों से आनी शुरू हो जाएंगी। सभी अभियंता और कर्मियों को पुलिस अधिकारियों के संपर्क में रहने के लिए कहा गया है, जिससे इनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी।

छह रूटों पर सिटी बसों का दिया ब्योरा
बैठक में विशेष कार्याधिकारी (सिटी बस सर्विस) एनएमआरसी संदीप रायजादा ने छह रूटों पर सिटी बसों के संचालन के बारे में जानकारी दी है।

आठ कंपनी पीएसी मेट्रो की सुरक्षा करेंगी। मेट्रो कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए एक थाना और एक चौकी बनाई जाएगी। मेट्रो परिसर के बाहर जिला पुलिस तैनात रहेगी। मेट्रो सुरक्षा के लिए जिला पुलिस भी अपना प्रस्ताव बनाकर पेश करेगी।
- अभिषेक यादव, एसपी ग्रामीण
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें