फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल मालिक के चालक को गोली मारकर 6 लाख लूटे

Wed, 30 Nov 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कार में सवार होकर पुराने नोट बदलने जा रहे थे
वारदात के समय होटल मालिक भी था कार में 
विज्ञापन
फाय‌रिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाहरी दिल्ली के बेगमपुर इलाके में हथियारबंद बदमाशों ने होटल मालिक के चालक पर गोली चलाकर छह लाख रुपये लूट लिए। जख्मी चालक विनोद को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


वहीं पीड़ित होटल मालिक गुरजोत सिंह (29) की शिकायत पर पुलिस ने लूटपाट व जानलेवा हमला करने की धाराओं में मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। 
पुलिस के मुताबिक, गुरजोत परिवार के साथ पीतमपुरा में रहता है।

ईस्ट पटेल नगर इलाके में गुरजोत का मंगल प्लेस नाम से होटल है। नोटबंदी के बाद गुरजोत के पास करीब छह लाख रुपये कैश पड़ा था। एक जानकार ग्राहक प्रदीप ने गुरजोत से नोट बदलवाने की बात की। रविवार को प्रदीप ने कॉल कर गुरजोत को रुपये लेकर मधुबन चौक के पास बुलाया।
विज्ञापन


गुरजोत अपनी डस्टर गाड़ी से चालक विनोद के साथ मधुबन चौक की ओर चला। रास्ते में गुरजोत को प्रदीप भी आई-20 कार से मिल गया। प्रदीप आगे-आगे चला। रोहिणी सेक्टर-23 के पास अचानक प्रदीप आगे निकल गया तो गुरजोत ने कॉल कर प्रदीप से रास्ता पूछा।

इस बीच एक अन्य कार सवार तीन युवकों ने गुरजोत की कार को जबरन रुकवा लिया और रुपयों की मांग की। मना करने पर एक युवक ने गोली चला दी। गोली गुरजोत के चालक विनोद को लगी। इस बीच गुरजोत ने रुपयों से भरा बैग बदमाशों को दे दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस प्रदीप व गुरजोत से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें