फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन बाद चालक बंटी का भी शव मिला

Thu, 09 Mar 2017 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
बीते शनिवार को चौना ढोल के पुल पर कार गिरने से तीन लोगों के डूबने की घटना के पांच दिन बाद चालक बंटी का शव भी बरामद हो गया। शव बुधवार को रानौली नहर में तैरता हुआ मिला है। पुलिस ने निकालकर परिजनों को दिखाकर शिनाख्त कराई। दो शवों को पहले ही नहर से निकल लिया था।
विज्ञापन


शनिवार को ततारपुर निवासी चाचा भतीजा दारा व सोनू किराए की कार में चालक बंटी के साथ गाजियाबाद से डासना रजवाहे की पटरी से गॉव आ रहे थे। वह चौना ढोल के पुल के पास कार गंग नहर में गिर गई थी। नहर से सोनू और दारा को पहले ही निकाल लिया गया था।

चालक का शव नहीं मिला था। पांच दिन बाद बुधवार को बंटी का शव घटना स्थल से 8 किलोमीटर की दूरी पर रानोली गॉव के पास तैरता मिला। जिसको पुलिस ने कब्जे में लेकर परिजनों से पहचान कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी जारचा रामसेन सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने सुबह 11 बजे के करीब शव को नहर में तैरने की सुचना 100 पर दी थी मौके पर पहुंच कर शव को रानोली गॉव के पास नहर से बहार निकाल कर पहचान कराई गई। सूचना मिलने पर बंटी के परिवार के लोग मौके पर पहुंच गई। परिवार के लोगों ने बंटी को पहचान लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें