फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोहरा हत्याकांड: बड़ी बहन भारत आकर कर सकती है खुलासा

Fri, 25 Jul 2014 02:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा में दोहरे हत्याकांड पर अब तक रहस्य का परदा पड़ा हुआ है। इस गुत्थी को सुलझाने में नाकाम पुलिस को उम्मीद है कि विदेश में रहने वाली पारुल की बड़ी बहन इस रहस्य से परदा उठा सकती हैं। बृहस्पतिवार को पारुल के परिजनों से सेक्टर-58 पुलिस ने हत्या की वजह के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन


सेक्टर-120 स्थित प्रतीक लॉरियल अपार्टमेंट में फ्लैट नं 402 में हुई मां बेटी की हत्या के कारणों के बारे में नोएडा पुलिस ने वारदात में मारी गई पारुल के पिता सुरेंद्र कुमार से पूछताछ की।

उन्होंने नोएडा पुलिस को बताया कि पारुल की ज्यादातर बातचीत रेवाड़ी में रहने वाली मां या अमेरिका में रहने वाली बड़ी बहन से होती थी। वहीं, माता-पिता से कभी उसने किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया था।
विज्ञापन


नितिन का यामाहा कंपनी में करीब 13 लाख रुपये सालाना का पैकेज था। वहीं, पारुल भी आर्किटेक्ट थी और घर से ही काम करती थी। इसलिए आर्थिक कारण तो नहीं था। उन्होंने एक फ्लैट भी बुक कराया था, जिसका 95 फीसदी रकम वह जमा कर चुके थे।

उन्होंने बताया कि पारुल बचपन से ही अपनी बड़ी बहन के बहुत करीब थी। हर छोटी-बड़ी बात वह बहन से साझा करती थी। हो सकता है किसी परेशानी के बारे में यूएसए में रहने वाली बड़ी बहन को पारुल ने बताया हो। वह जल्द ही भारत आएंगी और हत्या के कारणों के बारे में कुछ खुलासा करेंगी।

डीएनए रिपोर्ट का इंतजार
पारुल के पिता सुरेंद्र कुमार ने बताया कि हमें डीएनए जांच के परिणाम का इंतजार है। इसी से पता चल सकेगा कि हमारे साथ कोई धोखा तो नहीं हुआ। हालांकि, अभी तक पुलिस द्वारा की गई जांच से हम संतुष्ट हैं। वहीं, मीडिया के सहयोग के लिए भी आभारी हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें