फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्तों के हमले में डेढ़ साल की बच्ची जख्मी, दो बिल्डर समेत चार पर केस दर्ज

Tue, 20 Jun 2017 10:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित पैरामाउंट सोसायटी के गार्डन में 7-8 लावारिस कुत्तों ने डेढ़ साल की बच्ची पर हमला कर दिया। इससे वह बुरी तरह जख्मी हो गई। समय रहते बच्ची की मां व अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए और कुत्तों के चंगुल से बच्ची को निकाला।
विज्ञापन


बच्ची के पिता ने दो बिल्डर समेत चार आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई। वहीं परिजनों ने हत्या की कोशिश में केस दर्ज कराने की मांग की है। इसे लेकर बच्ची के पिता ने एसपी देहात सुनीति से मुलाकात की है।
 
पैरामाउंट सोसायटी निवासी अभिष्ट कुसुम गुप्ता एक निजी कंपनी में सहायक प्रबंधक पद पर कार्यरत हैं। वह सोसायटी के ग्राउंड फ्लोर पर परिवार समेत रहते हैं। घर के बाहर ही गार्डन है। अभिष्ट ने पुलिस को बताया कि 15 जून की शाम लगभग छह बजे उसकी डेढ़ वर्षीय बच्ची सऐशा घर से निकलकर गार्डन में पहुंच गई।
विज्ञापन


बच्ची के घर से निकलने पर अभिष्ट पत्नी भी वहां पहुंच गई। इस बीच 7-8 लावारिस कुत्तों ने बच्ची पर हमला कर दिया। इसमें बच्ची कमर की ओर बुरी तरह जख्मी हो गई। शोर सुनकर आए परिजनों ने बमुश्किल बच्ची को कुत्तों के चंगुल से छुड़ाया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभिष्ट का कहना है कि सोसायटी में लावारिस कुत्तों का आतंक है।

इनसेे निजात दिलाने के लिए वह पहले भी सोसायटी के मेंटेनेंस कार्यालय से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कुछ नहीं हुआ। अभिष्ट की शिकायत पर पुलिस ने पैरामाउंट ग्रुप के एमडी मुकेश अग्रवाल, निंबस हार्वर के अधिकारी अनिमेश के अलावा एक महिला समेत दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें