गैंगस्टर संदीप गाड़ौली एनकाउंटर का मामला दिन पर दिन उलझता जा रहा है। दस दिन की पुलिस रिमांड के बाद भी एसआईटी अब तक एनकाउंटर में इस्तेमाल हुई पिस्टल व प्रेमिका दिव्या पाहूजा का मोबाइल बरामद नहीं कर सकी है।
जिसके लिए एसआईटी ने बुधवार को आरोपियों को अदालत में पेश कर 26 जुलाई तक फिर से रिमांड पर लिया है। एसआईटी ने गैंगेस्टर संदीप एनकाउंटर मामले में आरोपी सिपाही जितेंद्र व विक्रम के साथ दिव्या पाहूजा व उसकी मां सोनिया को अदालत में पेश किया।
जहां पर मुंबई पुलिस ने अदालत को बताया कि उनसे अब तक एनकाउंटर में इस्तेमाल हुई पिस्टल व मोबाइल बरामद नहीं हुआ।
26 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर दिव्या
दिव्या पाहूजा
- फोटो : सोशल मीडिया
एसआईटी ने एनकाउंटर में शामिल सिपाही जितेन्द्र, विक्रम के साथ प्रेमिका दिव्या पाहूजा व उसकी मां सोनिया पाहूजा को 26 जुलाई तक की पुलिस रिमांड पर लिया है।
एसआईटी ने इस मामले में एनकाउंटर के मुख्य आरोपी प्रद्युम्र को तीन बार अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया। 19 जुलाई को पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद अदालत में पेश किया।
जहां पर अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।