फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसवालों और सभासद ने उड़ाईं कानून की धज्जियां, थाने में डेढ़ लाख में लगी अस्मत की बोली

Wed, 15 Mar 2017 05:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
rape - फोटो : File Photo
विज्ञापन
बुलंदशहर कोतवाली में पुलिसकर्मियों और सभासद ने मिलकर कानून की धज्जियां उड़ा दी। दरअसल, तीन दिन तक एक युवती से रेप करने के मामले में शिकायत लेकर थाने आई पीड़िता पुलिस और सभासद ने पीड़ित परिवार पर दबाव बनाकर अस्मत की कीमत डेढ़ लाख लगाकर समझौता करा दिया।
विज्ञापन


पीड़िता युवती के मुताबिक, आरोपियों ने भाई की हत्या की धमकी देकर फैसलानामा पर हस्ताक्षर करा लिए। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निवासी 19 वर्षीय युवती को पड़ोसी युवक प्रेम जाल में फंसाकर 11 मार्च की दोपहर आगरा ले गया। जहां तीन दिन तक उसके साथ बलात्कार किया।

इधर, युवती के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ नगर कोतवाली में तहरीर दी। आरोपियों ने युवती पर अपने पक्ष में बयान देने के लिए भाई की हत्या करने की धमकी दी।
विज्ञापन

सभासद ने पुलिस की मदद से बनाया पीड़िता पर दबाव

दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
पीड़िता मंगलवार दोपहर नगर कोतवाली पहुंची, जहां आरोपियों की तरफ से पैरवी लेकर पहुंचा एक सभासद ने पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर बंद कमरे में पीड़ित परिवार पर दबाव बनाया।

पीड़िता के के माता-पिता दबाव में आ गए। आरोपी पक्ष ने युवती की अस्मत की कीमत डेढ़ लाख रुपये लगाकर सुलह करने पर राजी कर लिया। रकम 24 मार्च को देना तय हुआ।

इस दौरान महिला कांस्टेबलों ने युवती पर फैसला करने के लिए दबाव बनाया। युवती का आरोप है कि आरोपियों ने उसके भाइयों को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

धमकी के चलते पीड़‌िता ने क‌िया फैसलानामा पर हस्ताक्षर

rape shimla
युवती का कहना है कि धमकी के चलते उसे फैसलानामा पर हस्ताक्षर करने पड़े। वह आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराना चाहती है।

डिप्टी गंज चौकी प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि कोतवाली में दोनों पक्षों ने लिखित में समझौता किया है। आरोपी को छोड़ने के सवाल पर चौकी प्रभारी ने गोलमोल जवाब दिया।

एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि यदि युवती तहरीर देती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। यदि पुलिस ने फैसला कराने में कोई भूमिका है तो उसकी भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें