बृहस्पतिवार की रात तीन नकाबपोश बदमाशों ने एक कैमिस्ट से कट्टे की नोक पर पैतालिस हजार रुपये लूट लिये। हुआ यूं कि कैनरा बैंक रिवाड़ी रोड के सामने रौकी प़ुत्र नरेश निवासी तावडू की दवा की दुकान है।
22 दिसंबर की रात 8 बजकर 20 मिनट पर उसकी दुकान पर तीन युवक आए। एक युवक ने दवा मांगी। कैमिस्ट जब तक दवा देता, तब तक दूसरे ने कैमिस्ट को धमकाते हुए चुपचाप कैश देने की मांग की। इसके बाद वह जब तक कुछ करता, दो नकाबपोशों ने उस पर कट्टा तान दिया और दुकान के अंदर ले गए।
पीड़ित का आरोप है कि नकाबपोश्ा बदमाशों ने दुकान में रखे हुए करीब 45 हजार रुपये लूट लिये। वारदात को अंजाम देने के बाद धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित रौकी का कहना है कि इनमें से एक बदमाश ने कैप पहनी हुई थी, जिसका आधा चेहरा कपड़े से ढका हुआ था। बाकी दोनों ने भी चेहरा ढका हुआ था।
पुलिस ने तीनों अज्ञात नकाबपोश लुटेरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद कस्बे के अन्य दुकानदार सहमे हुए हैं।