दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके में दो अलग-अलग मामलों में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भलस्वा डेयरी इलाके में गुरुवार शाम एक प्रॉपर्टी डीलर और एक नाबालिग लड़के की कुछ बदमाशों ने हत्या कर दी। प्रॉपर्टी डीलर की पहचान चंद्रशेखर के रूप में हुई है।
गुरुवार शाम को बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारी और उसके कुछ घंटे बाद एक नाबालिग लड़के की भी हत्या कर दी जिससे दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।