दिल्ली के कंझावाला इलाके में दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल ने मंदिर के बाहर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अनिल कुमार नाम के हेड कांस्टेबल ने कंझावला के पास ही माता के मंदिर में पूजा करने गया था। अनिल मंदिर में अपनी वर्दी पहनकर पहुंचा। उसने पूजा अर्चना की और उसके बाद मंदिर से बाहर निकलकर खुद गोली मार ली।
अनिल कुमार ने अपनी ही सर्विस रिवाल्वर से सिर पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
इस खबर के मिलने के बाद कंझावला पुलिस थाने में उसके सभी साथी स्तब्ध रह गए। किसी को पता ही नहीं चल रहा है कि अनिल ने ऐसा कदम क्यों उठाया?
दिल्ली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की तफ्तीश में लग गई है।