इंदिरापुरम के सेंट फ्रांसिस स्कूल की कक्षा नौवीं की छात्रा का अपहरण होने से हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी।
पकड़े जाने के डर से आरोपी, लड़की को महराजपुर के पास छोड़कर फरार हो गया।
आरोपी के भागने की खबर मिलते ही पुलिस ने उसका पीछा करके उसे दबोच लिया। आरोपी की पत्नी दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल है।
उसने लड़की को क्यों किडनैप किया था फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।