सिविल लाइन थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को दिल्ली पुलिस के दो सिपाहियों को घूस लेने की सीडी बनाकर एएसआई को ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां उन्हें एक दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर पुलिस छानबीन कर रही है। इफको चौक पर तैनात ट्रैफिक एएसआई जगबीर ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि नीरज व ओम प्रकाश नाम के दो युवकों ने उसे ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने के आरोप में तीन सौ रुपए घूस जबरदस्ती दिया।
पैसा देते हुए उसकी फिल्म बना लिया। जिसके बाद उसे ब्लैकमेल करते हुए पांच लाख रूपये की रंगदारी मांगी नहीं तो सीडी पुलिस आयुक्त को देने की धमकी दी।