फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकतरफा प्यार में 21 साल की छात्रा को 7 बार मारा था चाकू, मुंबई से सनकी आशिक गिरफ्तार

Sun, 09 Jul 2017 09:30 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
छात्रा की हत्या करने वाला आरोपी आदिल। - फोटो : ANI
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली के मानसरोवर पार्क इलाके में एयर होस्टेस का कोर्स कर रही छात्रा रिया की चाकू से गोदकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद से पुलिस आरोपी आदिल की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन


आदिल 21 साल की रिया से एकतरफा प्यार करता था। 5 जून को उसने भीड़ के बीच रिया पर चाकुओं से हमला कर दिया था। उसने रिया पर एक के बाद एक सात बार वार किए थे। जख्मी हालत में उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

पुलिस गिरफ्त में आया आदिल रिया का पुराना जानकार था। वह दो साल पहले रिया को वैन से स्कूल छोड़ने भी जाता था। वह रिया को एकतरफा प्यार करता था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से उसकी पहचान की थी। 
विज्ञापन

  Person seen stabbing a 21-year-old woman to death on CCTV footage in Delhi's Shahdara, arrested from Mumbai pic.twitter.com/2aVf1CjgUD — ANI (@ANI_news) July 8, 2017


पुलिस की चार टीमें अलीगढ़ स्थित उसके ननिहाल और अहमदाबाद के अलावा दिल्ली में कई जगहों पर दबिश दी थी। पुलिस आरोपी के परिवार वालों से लगातार पूछताछ कर उसके 15 ठिकानों की पहचान कर वहां दबिश दे चुकी थी। 
विज्ञापन

अपने रिश्तेदार के यहां भाग गया था आरोपी

एयरहोस्टेस पर हमला - फोटो : सोशल मीड‌िया
पुलिस अधिकारियों का कहना था कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने किसी रिश्तेदार के यहां मुंबई भाग गया था। जांच में पता चला कि आरोपी डेढ़ साल से रिया पर दोस्ती का दबाव बना रहा था। आपराधिक छवि का होने की वजह से रिया ने उससे दूरी बना ली थी। आरोपी दो बार जेल जा चुका है।

पुलिस की मानें तो आरोपी आदिल ने रिया को सात जगह चाकू मारे थे। चाकू लगने के बाद रिया तो अस्पताल पहुंचने में भी काफी समय लग गया था। ऐसे में उसके शरीर से खून बहुत ज्यादा बह गया था। अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने उसके ब्लड ग्रुप की नौ यूनिट ब्लड मांगा। रिया के दोनों भाईयों के अलावा दोस्तों व अन्य रिश्तेदारों ने नौ यूनिट ब्लड दिया, लेकिन उससे भी रिया की जान नहीं बचाई जा सकी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें