फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस चोरनी की कहानी सुन दंग रह जाएंगे आप

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के पॉश इलाकों के आलीशान बंगलों में चोरी करने वाली महिला आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गई।
विज्ञापन


कोलकाता की रहने वाली यह महिला घरेलू सहायिका के तौर पर नौकरी करने के बहाने कोठियों में घुसती और परिवार वालों का विश्वास जीतने के बाद एक दिन महंगे सामान, नगदी और जेवरात लेकर रफूचक्कर हो जाती।

ग्रेटर कैलाश और डिफेंस कॉलोनी में अब तक चार से ज्यादा वारदातों को अंजाम दे चुकी है।

ऐसे करती थी चोरी

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार डिफेंस कॉलोनी में स्थित मेजर जनरल एएस भगत के घर में दिसंबर महीने में एक महिला घरेलू काम के लिए आई थी। महिला ने जल्द ही परिवार के सभी सदस्यों का दिल जीत लिया।

जब परिवार के लोग उस पर विश्वास करने लगे तो वह एक दिन घर से कई लाख रुपये कीमत का महंगा सामान व नकदी लेकर गायब हो गई। डिफेंस कॉलोनी पुलिस ने महिला को भगोड़ा भी घोषित करवा दिया था।

डिफेंस कॉलोनी थानाध्यक्ष कुलदीप की देखरेख में एसआई शिवदेव दहिया और हवलदार महेन्द्र की टीम मामले की जांच कर रही थी।
विज्ञापन

चाल ऐसी कि हर कोई फंस जाए

पुलिस ने इस महिला को कोटला मुबारकपुर इलाके से बुधवार को उस समय दबोच लिया जब वह अगले शिकार की तलाश में घूम रही थी। वह कुछ दिन पहले ही कोलकाता से लौटी थी।

गिरफ्तार महिला की पहचान कोलकाता निवासी सरस्वती उर्फ मंजू मंडल(45) केरूप में हुई। महिला ने बताया कि वह घरेलू सहायिका के तौर पर काम करने के बहाने घर में घुसती थी।

लोगों का विश्वास जीतकर घर में हाथ साफ कर वापस कोलकाता चली जाती थी। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि महिला अकेले ही इस वारदात को अंजाम देती थी या फिर उसने कोई गिरोह बना रखा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें